फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना विस्फोट, सीएमओ दफ्तर के दो कर्मियों समेत 124 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में गुरुवार को कोरोना का विस्फोट हुआ। अब तक के सर्वाधिक 124 नए केस मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में सीएमओ दफ्तर के दो कर्मचारी भी शामिल है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने भी लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

गुरुवार को 124 नए केस आने के साथ सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 302 हो गई है। गुुरुवार को ट्रूनेट जांच में पांच, एंटीजन जांच में छह लोग पॉजिटिव आए है। जबकि शेष पॉजिटिव आरटीपीसीआर जांच में निकले है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 11,16,080 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। इसमें 11,915 लोग पॉजिटिव आए है। जबकि 11,411 ठीक हो गए हैं। वहीं 202 लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने लोगों को सतर्कता बरतने के साथ कोविड नियमों का पालन करने को कहा है। जो भी कोविड मरीज होम आइसोलेशन में है और उनका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है। वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहते है तो वह कंट्रोल रूम में फोन कर भर्ती हो सकते हैं।
--------------
टीकाकरण में आईएमए करेगी सहयोगी
उरई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) किशोर- किशोरियों के टीकाकरण में सहयोग करेंगी। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा के निर्देश पर आईएमए के सहयोग से शहर के 9 नर्सिंग होम में टीके लगाए जाएंगे। आईएमए के सचिव डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि करमेर रोड स्थित संजीवनी क्लीनिक, सिंह हेल्थ केयर, झांसी रोड स्थित डॉ देवेंद्र क्लीनिक, आंबेडकर मार्केट स्थित अंबे नर्सिंग होम, सिद्धविनायक हॉस्पिटल, राठ रोड स्थित दीवौलिया क्लीनिक, जीवनधारा हॉस्पिटल, कालपी रोड स्थित रामा हॉस्पिटल, राजाराम कलावती अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें