फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मोहल्ला इंद्रा नगर में गृहकलह के चलते महिला ने कमरे के हुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। आहट सुन दौड़े परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी मनीष दोहरे कोआपरेटिव बैंक के पास में चाय की गुमटी रखे हैं। सुबह दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गुरुवार की दोपहर में प्रिया(21) ने कमरे के अंदर लगे हुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। शोरगुल सुन मौके पर पहुंची सास अवधेशी ने बहू को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी का कहना हैं कि तहरीर नहीं मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
----------
सात माह पहले हुई थी शादी
ससुर बलवीर सिंह ने बताया कि पुत्र की शादी मई 2021 में अमखेड़ा निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री प्रिया के साथ की थी। सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। न जानें क्यों बहू ने ऐसा कदम उठाकर हम सभी को जीवनभर का दर्द दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें