फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, शहर में एक महिला का निकली डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। बदलते मौसम में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों जलजनित मच्छरों के प्रकोप से डेंगू तेजी से फैल रहा है। सीएचसी के साथ प्राइवेट नर्सिंग होम में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में शनिवार को एक 28 वर्षीय महिला डेंगू की चपेट में आ गई। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। अभी तक जिले में एक मरीज की मौत हुई है। जबकि तीन मरीजों की अलग-अलग जिलों में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। बुखार की मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, डेंगू के प्रकोप से पिछले दिनों क्षेत्र के दो नवयुवकों की आकस्मिक मौत हो जाने से भी क्षेत्र में लोगों में डेंगू बीमारी का खौफ साफ तौर पर देखा जा रहा है। डेंगू से बचने के लिए हर सावधानी बरती जाए। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा का कहना है कि जांच में मरीज मिल रहे है। वहां टीमों को भेजकर लार्वा दवा का छिड़काव, सैंपल और मच्छररोधी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों को साफ सफाई रखने और बीमार होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी है।
-------
पालिका की लापरवाही से नाराजगी
मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका द्वारा धरातल पर ठोस कदम न उठाए जाने को लेकर नागरिकों में गुस्सा है। शिक्षक मोहम्मद वसीम, समाजसेवी नरेंद्र द्विवेदी, पुनीत निरंजन, गहोई महिला मंडल की मंत्री रजनी डेंगरे आदि ने कहा कि नगर पालिका सिर्फ दिखावा कर रहा है। कभी कभी फॉगिंग मशीन चलती है। दवा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। जबकि मच्छरों से बचाव के लिए नालियों तथा अन्य खुले स्थानों पर डीटीटी का छिड़काव आवश्यक है। इन लोगों ने नगर पालिका से संवेदनशीलता दिखाने और नियमित फॉगिंग व डीडीटी का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन

------------------
फोटो-18-डॉ आलोक निरंजन।
बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाएं
कोंच। चिकित्सक डॉ आलोक निरंजन ने डेंगू से लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि जानलेवा डेंगू के अलावा चिकुनगुनिया से भी बचने की जरूरत है। पूरी बांह के कपड़े पहने, अपने आसपास पानी जमा न होने दें और अगर पानी जमा है तो उसे निकाल दें। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और बगैर डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें।
---------
फोटो-21-कहटा गांव में गंदगी का नजारा। संवाद
कहटा गांव में फैला बुखार, दर्जन भर बीमार
आटा। कदौरा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम कहटा गांव में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों की माने तो बुखार ने सबसे ज्यादा बच्चों व बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रखा है। गांव निवासी शशिकांत, रविता, आरती, आशारानी 35 से अधिक लोग करीब पांच दिनों से बुखार की चपेट मेें हैं। जबकि गांव के ही नरसिंह की राठ में डेंगू की जांच हुई थी। जिसमे वह पॉजिटिव आया है। इसके बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब दस दिनों से बुखार गांव में कहर बरपा रहा है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची और न ही बुखार पीड़ितों को दवा दी गई। जिसके कारण मरीज झोलाछाप डॉक्टर से उपचार कराकर जानजोखिम में डाल रहे हैं। वहीं पर चिकित्सा अधीक्षक अशोक चक ने बताया कि गांव कल ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें