कोंच। माधौगढ़ कोंच क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन की योजना विधायक निधि का बड़ा हिस्सा अस्पतालों की सेहत सुधारने पर खर्च करेंगे। कार्यकाल के अंतिम साल में सरकार ने तीन करोड़ की विधायक निधि मिली है। ताकि वह अधिकांश लोगों को खुश कर सकें।
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आखिरी दौर में चल रहा है और शासन से सभी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए उनकी निधि की आखिरी किश्त भी उपलब्ध करा दी गई है। माधौगढ़ कोंच क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन को भी अंतिम वर्ष में तीन करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई गई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में डेढ़ करोड़, 2018-19 में 2 करोड़, 2019-20 में भी 2 करोड़ की निधि से क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। 2020-21 में कोरोना के चलते निधि पर शासन स्तर से रोक थी। जबकि आखिरी वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल तीन करोड़ रुपये की निधि शासन से मिली है।
विधायक ने कहा कि आखिरी निधि की किश्त से कोंच सीएचसी में मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने के लिए शेड्यूल प्रतीक्षालय बनवाने, बिजली नहीं आने की दशा में रोशनी के लिए सोलर लाइटें लगवाने और एल.1 हॉस्पिटल में बच्चों वाले कोविड वार्ड में जरूरी उपकरण मुहैय्या कराए जाने में खर्च किया जाएगा। नदीगांव, माधौगढ़ के अलावा विधानसभा क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद जो धन बचेगा उसे सामाजिक संस्थाओं और समाजों की धर्मशालाओं में जन सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।