फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपचिपी गर्मी और उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुछ दिन पहले तक जिले में रिकार्ड तोड़ तापमान की वजह से गर्मी ने हाहाकार मचा रखा था, अब बारिश होने के बाद उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान हैं। उमस में कूलरों से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मौसम भी हर घंटे अपना रंग बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह बारिश हुई, थोड़ी देर बाद ही तेज धूप निकल आई। दोपहर बाद फिर से बादल घुमड़ने लगे और शाम पांच बजे तक तेज आंधी आई और बारिश होने लगी। यही स्थिति गुरुवार की रही, बारिश के बाद तेज धूप निकलने से लोग उमस से काफी परेशान रहे। कूलरों से भी लोगों को राहत महसूस नहीं हो रही है। मौसम में गर्माहट होने की वजह से पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं।
दोपहर के बाद आंधी और बारिश आने से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर के साथ-साथ गांवों की बिजली भी गुल हो गई। कई मोहल्लों में दो घंटे बाद बिजली आई। कई मोहल्लों में छह घंटे तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी। आंधी आने से नदीगांव, रेंढर, खाखरी, कालपी रोड, कोंच नाका, औंता, कुकरगाव आदि बिजली घरों में फाल्ट हो गए, जिसके चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग निर्बाध बिजली देने में पूरी तरह से असफल है। थोड़ी-थोड़ी देर में लाइनों में फाल्ट होते रहते हैं, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें