फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के सूने घर को निशाना बना, चोरो ने जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। कस्बे के एक मोहल्ला स्थित होमगार्ड के सूने पड़े घर को निशाना बनाकर चोरों ने जेवर, नगदी साफ कर दिए। सुबह जब होमगार्ड ड्यूटी से वापस आया तो घर की कुंडी टूटी देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर उसने देखा तो घर में रखे बक्से और अटैची टूटी पड़ी थी। जबकि उनमें रखा सामान फैैला हुआ पड़ा था।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी होमगार्ड गोधन राठौर शनिवार की रात डायल 112 की में ड्यूटी करने माधौगढ़ गया हुआ था। जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सोने चले गए। ड्यूटी करके रविवार की सुबह जब गोधन घर वापस आया। तो उसने घर की कुंडी टूटी हुई देखी। चोरी की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। होमगार्ड ने पुलिस को बताया कि चोर बक्से व अटैची में रखे लगभग दस हजार रुपये, चांदी की तोड़िया, बिछिया और सोने की बाली चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल होमगार्ड की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें