जालौन। रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने गई विधवा के सूने घर में घुसे चोरों ने अलमारी, अटैची तोड़कर सोने चांदी के जेवर, नगदी, लैपटाप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। महिला जब घर लौटी तो फैला सामान व जेवर नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। विधवा ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी बानो बेगम ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन पहले रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गई थी। सूना घर देखकर गुरुवार की रात चोरों ने घर की कुंडी काटकर घुसे चोरों ने अलमारी, अटैची तोड़कर 26500 रुपये, मंगलसूत्र, दो अगूंठी, जंजीर, झूमकी, पायल, लैपटाप सहित लगभग दो लाख रुपये की चोरी कर ले गए। जब वह घर लौटकर आई, तो चोरी की जानकारी मिली। महिला ने बताया कि वह घर पर ही किराना की दुकान चलाती है। इस बाबत कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश की जा रही है।
--------
दंपती ने महिला की लाठी-डंडों से की पिटाई
जालौन। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महिया निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मानसिंह व उनकी पत्नी परिवार से रंजिश रखते है। इसी के चलते शुक्रवार की सुबह पड़ोसी की पत्नी सुनीता उसकी पत्नी गुड्डी से अभद्रता करने लगे। जब विरोध किया तो उसने पति को बुलाकर लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहररी पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। (संवाद)
----------
कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम से की
जालौन। कस्बे के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी मोहम्मद तौहीद, सगीर, जियाउल इस्लाम, मोहम्मद निजाम आदि ने एसडीएम अशोक कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ला तोपखाना में सार्वजनिक कब्रिस्तान है। जिसमें वर्तमान में शव दफन किए जा रहे है। इसमें बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया था। तब लेखपाल ने पैमाइश सही से नहीं की थी। इस कारण कब्रिस्तान की कुछ भूमि छूट गई थी। उसी छूटे हिस्से पर कुछ लोग तोडफ़ोड़ कर अवैध निर्माण करा रहे है। जब उन लोगों ने ऐसा करने से मना किया, तो उक्त लोग अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारु हो गए। उन लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि जमीन की सही पैमाइश करा अवैध कब्जा को नष्ट कराया जाए। (संवाद)
पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंपा
उरई। कालपी कोतवाली पुलिस ने कस्बा के टरननगंज स्तित बाजार के पास से दोपहर को एक बच्चे को रोता हुआ देखकर अपनी सुरक्षा में लिया। उसके माता पिता का पता लगाकर बच्चे को सकुशल परिवार को सौंप दिया। बच्चे के गुम हो जाने से परेशान परिजन उसको सकुशल पाकर खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस के कार्य की प्रंशसा की। (संवाद)