फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: होली स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, कई घंटें देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
फोटो-22-उरई स्टेशन पर खड़ी होली स्पेशल ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ होली स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इनका उद्देश्य त्योहार में यात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा देना था पर रविवार को कई होली स्पेशल ट्रेनें देर से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

चर्लापल्ली से सूबेदारगंज जाने वाली होली स्पेशल (04122) साढ़े तीन घंटा देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली होली स्पेशल (01080) चार घंटा पांच मिनट देरी से पहुंची। मदुरै से कानपुर सेंट्रल आने वाली होली स्पेशल (01928) पांच घंटा देरी से आई। गोरखपुर से पुणे जाने वाली दैनिक होली स्पेशल (01416) सात घंटा दस मिनट देरी से चली।

उधना से अयोध्या कैंट जाने वाली होली स्पेशल (09093) एक घंटा छह मिनट देरी से पहुंची। बनारस से मुंबई जाने वाली एसी होली स्पेशल (04226) भी एक घंटा देरी से आई। मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली एसी होली स्पेशल (04211) एक घंटा दस मिनट देरी से चली। गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076) चार घंटा पचास मिनट देरी से पहुंची।यात्रियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

होली में अपने घर लौटने वाले यात्रियों का कहना है कि होली स्पेशल ट्रेन में सफर करने के लिए अधिक किराया देने के बाद भी ट्रेनें कई घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं, जिसकी वजह से परेशानी हो रही है। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन के समय रेलवे को ध्यान रखना चाहिए कि अगर किराया अधिक वसूला जा रहा है तो ट्रेनों का संचालन सही समय से किया जाए। जिसकी वजह से आने जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। किसी न किसी वजह से ट्रेन लेट होती है। यात्रियों की परेशानी को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें