फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अनियमितताओं के चलते प्रधान से छिना चार्ज, धीरज को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। अनियमितताओं के चलते अटरिया प्रधान दीपू से चार्ज छीन लिया गया। प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर गांव की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। वहीं, कार्यवाहक प्रधान धीरज वाल्मीकि को बनाया है।
विज्ञापन

डकोर ब्लॉक के अटरिया गांव में ग्राम प्रधान दीपू के खिलाफ लगातार ग्रामीण शिकायतें कर रहे थे। इस पर प्रशासन ने टीम गठित की थी। जांच में पाया गया कि विकास कार्यों में प्रधान के द्वारा अनियमितताएं बरती गई हैं। इस पर प्रधान से ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी छीन ली गई है। ग्राम पंचायत सदस्य धीरज वाल्मीकि को ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सदस्यों सत्यपाल व धर्मेंद्र विश्वकर्मा की देखरेख में सौंपी गई है। डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद का कहना है कि सक्षम अधिकारियों के सामने गांव के विकास कार्यों को कराने की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय टीम को दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें