फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सात घंटे देरी से आई होली स्पेशल, यात्री परेशान

Wed, 12 Mar 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली होली स्पेशल ट्रेन मंगलवार को सात घंटे से भी अधिक देरी से आईं। अन्य ट्रेनें भी कई घंटे देर से आईं। जिससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। जिसकी वजह से परेशानी हुई।
विज्ञापन

होली स्पेशल ट्रेन नंबर 07715 चर्लपल्ली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7 घंटे 6 मिनट देरी से आई। इसके अलावा कटिहार बिहार से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 09190 अपने निर्धारित समय से चार घंटे 9 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12597 अंत्योदय एक्सप्रेस 2 घंटे 4 मिनट देरी से आई।
बरौनी से एर्नाकुलम ट्रेन नंबर 12521 राप्तीसागर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15023 एक घंटे अधिक देरी से आई। ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। जिसकी वजह से परेशानी हुई। झांसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन अपने निर्धारित स्थान से ही देरी से आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें