फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सदर तालाब के बीच में बनेगा टापू, लगेंगे झूले

Wed, 12 Mar 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर के सदर तालाब में अमृत योजना के तहत सुंदरीकरण किया जा रहा है। तालाब के सुंदरीकरण में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें चहारदीवारी व तालाब के बीच में टापू, रास्ता, जिम उपकरण व झूले लगाए जाएंगे। इसके साथ ही आने वाले लोगों के लिए हरी घास लगाई जाएगी। एनजीटी ने इसी तालाब पर 37 करोड़ का जुर्माना नगर पंचायत पर लगाया था।
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 के तहत कस्बे के ऐतिहासिक सदर तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने को लेकर 152.58 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। इस तालाब में हो रहे विकास कार्यों में तालाब की साफ-सफाई कीचड़ व जल की निकासी का प्रबंध सुरक्षा व सुंदरीकरण के लिए चहारदीवारी बनाई जाएगी। जिम उपकरण, झूले व घास भी तालाब के आसपास लगाई जाएगी।
तालाब के बीचों बीच एक टापू बनाया जाएगा। जो लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी होगा। तालाब के रास्ते पर सीमेंट की सीटें भी बनाई जाएंगी। तालाब के भीतर यूनीपोल, साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे। तालाब का सुंदरीकरण हो जाने के बाद कस्बे के लोगों को घूमने के लिए एक आउट डोर स्थल हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
इस तालाब के सुंदरीकरण कार्य की जिम्मेदारी सीएंडडीएस यूनिट झांसी को सौंपी गई है। फर्म द्वारा कार्यों के लक्ष्यों को तैयार किया जा रहा है। -आरजे वर्मा, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें