फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाघाट में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। घुमंतू हसंतु क्लब व मां काली देवी श्रृंगार समिति की ओर से किलाघाट में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी ने किया। इस दौरान कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

यमुना नदी तट पर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों एवं गायकों ने कीर्तन प्रस्तुत करके श्रोताओं की जमकर वाहवाही बटोरी। गोपाल मंडल कीर्तन मंडली के कलाकार राम आसरे सोनी, संतु, हैप्पी, रिंकू ने अपनी रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। मां काली नवयुवक श्रृंगार समिति हरीगंज के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मां काली का श्रृंगार कर झांकी का भव्य आयोजन किया गया। चेयरमैन के प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में छह पंखे दान किए। कमेटी संरक्षक लाखन सिंह यादव, रामस्वरूप वर्मा, ज्योति प्रसाद, शिवलाल वर्मा, सभासद श्याम यादव, सभासद मयंक श्रीवास, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।
होली मिलन में बुजुर्गों को किया सम्मानित
कोंच। सनाढ्य भवन रामकुंड पर सनाढ्य सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इसके बाद अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष मनोज ने की। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया जिसका विधिविधान से पूजन सागर बोहरे व डॉ. मृदुल दांतरे ने किया। इसके बाद समाज के बुजुर्ग रामस्वरूप चौबे, किशोर चचौंदिया, शिवकुमार शर्मा, श्याम किशोर बुधौलिया, रामस्वरूप मिश्रा, बृजेश मिश्रा, सीताराम गोस्वामी, अवध नारायण, रामबाबू उदैनिया, नंदकिशोर उपाध्याय, गोपालदास नगाइच, राघवराम मिश्रा, रमेश पचौरी, भूपेंद्र सिंह सीरौठिया, डॉ. राजकिशोर, रमेश गोस्वामी, रामदास तिवारी आदि का माल्यार्पण, श्रीफल, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान सिरौठिया, महंत हरिओम दास, संजीव तिवारी, अनिल वैद, वीरेंद्र उपाध्याय, राम तिवारी, अमित नगाइच, मोहनदास नगाइच, आसाराम मिश्रा, राजू मिश्रा, अमित उपाध्याय, विवेक तिवारी, महेश, लक्ष्मीकांत दुबे, प्रशांत मिश्रा, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, आनंद शर्मा, शशिकांत बुधौलिया, जयप्रकाश द्विवेदी, श्यामजी शर्मा आदि रहे।
उरई। इनर व्हील क्लब स्वर्णिम के तत्वावधान में होली उत्सव मनाया गया। बड़ा गांव में फाग और भजन गूंजे वहीं महिलाओं ने नृत्य किया।
बुधवार को कार्यक्रम में पहले राधाकृष्ण के भजन गाए गए। इसके बाद फूलों की होली और गुलाल से होली खेली गई। सभी महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य भी किया। एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान संगठन की अध्यक्षा पुष्पा अग्रवाल, मनीषा यादव, आरती दुबे, उर्वशी गुर्जर, माधुरी गुप्ता, शालिनी तिवारी, प्रीति बंसल, सीमा गर्ग, हेमा अग्रवाल, रानी अग्रवाल, विनीता स्वदेशी, नीता श्रीवास्तव, राधिका, कल्पना, निहारिका, मालती, रसना आदि मौजूद रही।
उधर, बड़ागांव के हनुमान मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फाग और होली गीत गाए गए। सुरेश चतुर्वेदी, महेंद्र भाटिया, शिवराज, रामप्रताप, देवेंद्र, शशिकांत, लालजी निरंजन, अजय, रामकुमार, कौशल, श्यामकरन, विजय सिंह, राजू, मनीष, महेश तिवारी, राम आदि ने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि होली वैमनस्यता भुलाने का त्योहार है। यह त्योहार भाईचारा को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें