फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से बढ़ी तारीक, नहीं टूटा हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के चर्चित जयदेवी मामले में कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान तिथि बढ़ा दी है। कोर्ट ने जयदेवी मामले की सुनवाई के लिए 5 अप्रैल का समय दिया है। इसको लेकर जयदेवी का कहना है कि सिर्फ तारीक बढ़ी है, उनका हौसला नहीं टूटा वह अपने हक की लड़ाई लगातार जारी रखेंगी।
विज्ञापन

बतादे कि जयदेवी के पति अतर सिंह की मौत के बाद उन्होंने गुजारा भत्ते के लिए ससुरालियों से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। जिस पर जयदेवी ने कोर्ट की शरण ली थी और कोर्ट के आदेश पर 18 मार्च को ससुरालियों की संपत्ति की नीलामी गांव में हुई। जिस पर ससुर रामनारायण ने कोर्ट के फैसले के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर कोर्ट ने 25 मार्च कोई सुनवाई के बाद 31 मार्च की तारीख दी थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान ससुर रामनारायण ने कोर्ट से अपना पक्ष रखने के लिए एक माह का समय मांगा था, जिस पर कोर्ट ने ससुर के समय देने की अपील को रद्द करते हुए 5 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया। जयदेवी ने बताया कि 5 अप्रैल की तारीख कोर्ट ने दी है, उसको विश्वास है कि अब जल्द उसकी लड़ाई खत्म होगी। जयदेवी के जज्बे को देख कर पूरा इलाका उनकी प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें