फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी धारकों का शोषण बर्दाश्त नहीं

Tue, 29 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी धारकों को सुप्रीम कोर्ट में याची बनाने के लिए स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर सभागार में बैठक हुई। बैठक में टीईटी धारकों के साथ हो रहे अन्याय एवं शोषण की बात की गई। इसके अलावा शिक्षामित्रों पर भी तंज कसा गया। टीईटी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित टीईटी धारकों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार टीईटी
विज्ञापन


धारकों के साथ अन्याय कर रही है। जिन्होंने अध्यापक पात्रता परीक्षा पास कर ली है उन्हें अध्यापक नहीं बनाया जा रहा है। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बना दिया है। हाल ही में शिक्षामित्रों की 24 से 26 फरवरी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई लगी है। जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार टीईटी धारकों का शोषण कर रही है। जिले से सैकड़ों टीईटी धारक सुप्रीम कोर्ट

में याची बनेंगे। इससे सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैनल को खड़ा कर अपना पक्ष मजबूती से रखा जा सके। इस दौरान बांदा मंडल अध्यक्ष महावीर शर्मा, संजय पाठक, उपेंद्र पटेल, शिवचंद्र, वरुण तिवारी, ब्रजेश गौर, अजय निरंजन, दीपक भदौरिया, सुमित श्रीवास्तव, जावेद  आलम, अखिलेश कुशवाहा, मनोज यदव, आशीष गुप्ता, दिव्या त्रिपाठी, हेमलता सिंह, सपना श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें