फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Tue, 29 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने झांसी रेफर किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  गरीब परिवार के मुखिया की मौत से परिवार के सामने दो वक्त की रोटी संकट आ खड़ा हुआ है। कोंच तहसील के ग्राम धमनी निवासी सोराब शाह पुत्र बिठ्ठू शाह (40) नगर के मुहल्ला शाहगंज में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर
विज्ञापन


अपनी पांच पुत्रियों, एक पुत्र व परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह मेहनत मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी रिलांयस पेट्रोल पंप के पास किसी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे बिठ्ठू

गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।   मजदूर की मौत से मृतक के घर में कोहराम मच गया। वहीं, गरीब परिवार के मुखिया की मौत से परिवार के सामने दो वक्त की रोटी संकट आ खडा़ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें