उरई। जिले में लगातार बढ़ते टिड्डी दल के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने टिड्डी दल के खतरे को देखते हुए मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिनमें कोई भी किसान किसी भी समय फोन कर टिड्डी दल से जुड़ी जानकारी दे सकता है। जिससे तत्काल उस क्षेत्र में दल से निपटने के इंतजाम किए जा सकें।
बता दें कि एक बार फिर जिले में टिड्डी दल का खतरा मड़राने लगा है। पिछले दो दिनों से लगातार छोटे छोटे टुकड़ों में टिड्डी दल जिले के विभिन्न स्थानों में देखा गया है। जिसे लेकर जहां किसान डरे हुए हैं वहीं अधिकारी भी परेशान नजर आ रहे है। हालांकि अभी तक जिले में टिड्डी दल की वजह से कोई नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कृषि अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद कृषि विभाग में न सिर्फ इस खतरे को देखते हुए कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है बल्कि हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे खोला जाएगा। जिला कृषि अमर सिंह ने बताया कि जनपद में टिड्डी दल के प्रकोप की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए विकास भवन में सभागार में कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों की क्रम वार ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सभी के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
इन कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
हरिश्चंद्र निरंजन - 9421536930 सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक
अरविंद कुमार यादव- 9450039654 दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक
रामलखन ओमरे - 9415453604 रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक