फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढने के लिए महिलाओं को परिवार और सरकार के सहयोग की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। बस जरूरत है तो परिवार और सरकार के सहयोग की। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार भी बड़े कदम उठा रही है। अब महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। यह विचार राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने व्यक्त किए। वह बुधवार को डकोर ब्लाक के ग्राम टिमरो के सुदर्शन पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीयन मेला को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र की महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से लाभकारी योजना संचालित है। उनका पंजीयन आवश्यक है। तभी उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने महिला श्रमिकों को कंबल एवं छड़ी वितरित की। संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड महापरिषद के संस्थापक कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रमिक पंजीयन मेला में 300 श्रमिक पंजीयन किया गया। जिला महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी दी। मिशन शक्ति की प्रभारी मधु यादव, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान सतीश सिंह, ज्ञानसिंह, उपेंद्र सिंह, राहुल राज प्रजापति, शिवराज सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें