फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मायके में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला रीता (23) पत्नी अजय कुमार निवासी उमरी जिला भिंड मध्यप्रदेश का उरई के उमरारखेड़ा में मायका है। मायके वालों ने बताया कि शादी के अभी आठ माह ही हुए थे। मंगलवार को प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। जब तक उसे लेकर अस्पताल पहुंचते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी जीतेेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि चार युवकों ने उसके साथ कालपी बस स्टैंड पर अभद्रता करते हुए मारपीट की। जातिसूचक गालियां दी। मारपीट से उसे गंभीर चोटें आई है। युवक ने डाक्टरी परीक्षण कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें