फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रधान व सचिव पर सरकारी धन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत पचीपुरा खुर्द के ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव पर लाखों रुपये सरकारी धन फर्जी तरीके से निकालने की एसडीएम से शिकायत की है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण फूलसिंह, माताप्रसाद, शिवराम, परमलाल, जसराम, गोटीराम, विजय सिंह, बलवान, कुलदीप, मूला देवी ने एसडीएम अतुल कुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव ने हम सभी ग्रामीणों के नाम पर जमीन न होते हुए भी करीब 57 लाख रुपये सरकारी धन फर्जी रूप से निकाल लिए हैं।
मामले को लेकर जब प्रधान से कहा तो प्रधान लड़ाई-झगड़ा कर फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दे रहा है। प्रधान की धमकी दिए जाने का ऑडियो भी है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर एसडीएम से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें