माधौगढ़। सोमवार को गढ़ा व हरौली के बीच मैच खेला गया। जिसमें हरौली ने गढ़ा को छह विकेट से हराया।
हरौली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़ा टीम के कैप्टन कप्तान सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज कप्तान सिंह ने 25 रन, मनकू राजा ने 18 रन, राहुल सिंह ने 13 रन, गोलू सिंह ने सात रन, सत्यम व गौरव ने चार-चार रन, सेतू ने तीन, अंकित ने चार रन के साथ पांच रन अतिरिक्त लेकर 10 ओवर में 83 रन बनाकर गढ़ा टीम ऑल आउट हो गई।
हरौली के गेंदबाज रवि सिंह एवं राहुल सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरौली के बल्लेबाज रवि सिंह ने 30 रन की नाबाद पारी खेली। बल्लेबाज राहुल सिंह ने 18 रन, सरमन सिंह ने 13 व विवेक सिंह 11 रन व अतिरिक्त रनों के साथ आठ ओवर में मैच जीत लिया। मैच आयोजकों ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रवि सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच ररूवेश्वर धाम क्रिकेट टूर्नामेंट की ओर से आयोजित किया गया।