फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आठवीं पास योग्यता वाली नौकरी के लिए पहुंचे स्नातक और डिग्रीधारी

विज्ञापन
फोटो 18-रोडवेज डिपो कार्यशाला में दस्तावेजों की जांच करते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
उरई। रोडवेज में संविदा चालक भर्ती के लिए बुधवार को कालपी रोड स्थित रोडवेज डिपो कार्यशाला में भर्ती मेले का आयोजन किया गया। इसमें 97 अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे। भर्ती के लिए दो साल पुराना लाइसेंस और आठवीं पास योग्यता थीं, लेकिन भर्ती के लिए स्नातक से लेकर पॉलिटेक्निक और डीएलएड डिग्रीधारी भी पहुंचे। पहले चरण में 67 अभ्यर्थी उपयुक्त पाए गए।
विज्ञापन


रोडवेज में संविदा चालक भर्ती के लिए मेले में 97 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए। इसमें तीन की लंबाई निर्धारित पांच फुट तीन इंच से कम होने पर बाहर कर दिया गया। नौ आवेदकों के निर्धारित कागजात पूरे नहीं थे। अन्य अभ्यर्थी चालक टेस्ट नहीं निकाल पाए। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच अमर सिंह, महेंद्र सिंह, अंकित पटेल व दीपक भारती ने की। इसके बाद उनके दस्तावेजों की मानकों पर जांच की गई। जांच के बाद एआरएम कमल किशोर आर्य, फोरमैन दीपेंद्र व स्टेशन इंचार्ज अनुपम तिवारी की देखरेख में रोडवेज चलाने का टेस्ट हुआ।
टेस्ट के बाद 67 का चयन हो गया। एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि पहले चरण के चयन के बाद अब चयन का दूसरा चरण कानपुर में होगा। इसके बाद संविदा पर नियुक्ति दी जाएगी। संविदा चालकों को दो रुपये छह पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन








फोटो 19-शिवम। संवाद
शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर के शिवम ने बताया कि वह 2022 में बीए कर चुके हैं। इस समय बीएड की पढ़ाई चल रही है। वह पॉलिटेक्निक भी कर चुके हैं। बेरोजगार होने के कारण संविदा चालक की भर्ती के लिए आए हैं। वह अभी भी एक वाहन चला रहे हैं।



फोटो 20-कृष्णबिहारी। संवाद
जीपुरा निवासी कृष्णबिहारी ने बताया कि वर्ष 2018 में बीएससी कर चुके हैं। 2020 में डीएलएड भी कर चुके हैं। बेरोजगार हैं। शादी हो चुकी है। एक बेटा भी है। नौकरी की तलाश भी कर रहे हैं। मजबूरी में इस संविदा की नौकरी के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें