फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन ने 14 तो ललितपुर ने 15 पदकों पर लगाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजेंद्र नगर स्थित रामजी लाल पांडे गर्ल्स इंटर कॉलेज की आरएलपी शूटिंग रेंज में मंगलवार को 69वीं मंडलीय विद्यालयी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने लक्ष्य भेद कर किया। इसमें जालौन ने 14 तो ललितपुर ने 15 पदकों पर निशाना लगाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पदक जीतना निस्संदेह गौरव की बात है, लेकिन खेलों में भागीदारी उससे भी अधिक मायने रखती है। खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने जानकारी दी कि नवंबर 2025 तक जालौन में अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी।
पदक तालिका में ललितपुर आगे, जालौन का शानदार प्रदर्शन रहा। पीपसाइट राइफल स्पर्धा में जालौन ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 14 पदक हासिल किए। ललितपुर ने 6 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए। कार्यक्रम में डीआईओएस राजकुमार पंडित, संस्थापक हरिओम पांडे, आरएलपी शूटिंग रेंज के प्रबंधक दीपक पांडे, अरुण कुमार त्रिपाठी, अभिषेक दीक्षित, महेंद्र कुमार पटेल, राजेश सिंह चंदेल, बीनू व्यास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें