फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोलर प्लांट लगाने पर 75 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार

Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के 10,500 घरों को अब बिजली का बिल नहीं देना होगा। जिले भर में रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की योजना शासन से आई है। इसको लेकर अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को शासन से अनुदान दिया जाएगा। जिले में शुरूआत का लक्ष्य 10,500 घरों का आया है। लक्ष्य के बाद भी इस योजना में विभाग काम जारी रखेगा। फिलहाल अभी तक कोई विभाग के पास अभी कोई आवेदन नहीं आया है।
योजना के प्रचार प्रसार के लिए अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने सभी को लक्ष्य के अनुसार निर्देश दे दिए हैं। इस योजना में दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अधिशासी अभियंता राधे श्याम यादव ने कहा किजिले को जो लक्ष्य मिला है। उसके अनुसार उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। जो लक्ष्य के बाद भी उपभोक्ता आते हैं। उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


दो किलोवाट तक मिलेगी ये सुविधा
एक से दो किलोवाट तक घरेेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने पर 75 प्रतिशत अनुदान केंद्र व राज्य सरकार देगी। प्लांट लगाने के लिए 1.20 लाख खर्च करना होगा। इसमें 90 हजार सब्सिडी मिलेगी। उपभोक्ता को सिर्फ तीस हजार की लागत लगानी होगी। घरेलू उपभोक्ता को अनुदान 75 प्रतिशत है तो वहीं व्यवसायी उपभोक्ता के लिए अनुदान किलोवाट के हिसाब से घटता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें