जालौन। भतीजे के साथ दवाई लेने उरई आ रही बुजुर्ग महिला अचानक चलती बाइक से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। भतीजा लोगों की मदद से अस्पताल ले गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के वीरपुरा गांव निवासी महिला बेनीदेवी (65) सोमवार को अपने भाई के बेटे साहिल के साथ बाइक से दवाई लेने उरई आ रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पति रामलाल की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। संतान न होने पर वह अकेली रहती थी। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।