उरई। चलती ट्रेन से गिरकर युवती की मौके पर ही मौत हो गई। साथ जा रहे भाई को जब जानकारी हुई तो उसने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर जनपद के जूही थाना क्षेत्र के आबंडेकर नगर निवासी अवधेश पांडेय की 26वर्षीय पुत्री नेहा गुरुवार को भाई अंकेश के साथ नांदेड से कोच्चि एक्सप्रेस से कानपुर आ रही था। एट थाना क्षेत्र के भुआ स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह छह बजे वह ट्रेन से गिर गई और उसकी ट्रैक पर गिरकर मौत हा गई। पिता अवधेश ने पुलिस को बताया कि नेहा एक माह पहले भइया-भाभी के पास नांदेड गई थी। जहां से वह भाई के साथ कानपुर आ रही थी। वह दो भाइयों में अकेली बहन थी और घर की लाड़ली थी व दूसरे नंबर की थी। उसकी मौत से मां शिवदेवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। े