फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह समाचार पत्र वितरकों को राशन सामग्री दी

विज्ञापन
कोंच में समाचार पत्र वितरिकों को राशन सामग्री देते तहसीलदार। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 15 समाचार वितरकों को राशन सामग्री वितरित की गई। जिसमें समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और नायाब तहसीलदार संजय सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन कर वितरक घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लिहाजा वे किसी कोरोना योद्धा से कम नहीं हैं। अमर उजाला फाउंडेशन और समाजसेवियों ने वितरकों की जरूरतों को पूरा कर वाकई सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

त्रिदेव केबिल्स के संचालक राघवेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र बबेले, अनिल नगाइच, हर्षित दुबे आदि ने कहा कि लॉकडाउन के आज 21 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन एक भी दिन बिना गैरहाजिर रहे वितरकों ने अपने समाचार पाठकों को पूरी सेवाएं दी है। अंधेरे में ही मास्क लगाकर साइकिलों से घर-घर पहुंचने वाले वितरकों की प्रशंसा जितनी की जाए, उतनी कम है। पुलिस, डॉक्टर और मीडिया कर्मियों की तरह समाचार पत्र वितरक भी सम्मान के हकदार हैं।
इसी बात को ध्यान में रखने हुए केबल आपरेटरों ने वितरकों की मदद का निर्णय लिया है। इसके उपरांत सभी वितरकों को आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, मसाले आदि भोजन सामग्री की पूरी किट प्रदान की गई। इस दौरान सभी मास्क लगाए थे और सामाजिक दूरी का भी पालन करते नजर आए। इसके बाद सभी ने वितरकों के लिए परिवार समेत स्वस्थ रहने की कामना भी की। इस दौरान अशोक कुमार, बिलोटे वर्मा, कल्लू साहू, विनीत साहू, रवि सोनी, विवेक लक्षकार, अवधेश वर्मा, अमर राठौर, सौरव गुप्ता, दिलीप झा, राजेंद्र सोनी और शिवचरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें