फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुकानदारों के लिए शाम को आठ बजे के बाद भेजी जाएगी कूड़ा गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत शनिवार को नगर के व्यापारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें तय किया गया कि दुकानदारों को शाम आठ बजे के बाद कूड़ा गाड़ी भेजी जाएगी। सड़क किनारे कूड़े के ढेर नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में व्यापारी मंडल के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, दिलीप सेठ, हर्ष, तरुण तिवारी, सभासद अमित कुमार गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि रविंद्र राजपूत, राजू सरदार, पुष्पेंद्र वर्मा समेत अनेक दुकानदार उपस्थित रहे।
अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने की। सफाई व खाद निरीक्षक संदीप कुमार ने दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दुकानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग निस्तारित करने की अपील की। साथ ही व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई। इस पर दुकानदारों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और नगर को स्वच्छ बनाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी सुबह छह बजे आती है, लेकिन उस समय दुकानें नहीं खुलतीं हैं। ऐसे में शाम आठ बजे के बाद गाड़ी भेजने की मांग की। दिलीप सेठ ने कहा कि यदि व्यापारियों की मांगें पूरी होने के बावजूद कोई नियमों का पालन नहीं करता तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। सफाई निरीक्षक ने कहा कि अगर कूड़ा गाड़ी समय पर न आए या कर्मचारी उपस्थित न हों, तो इसकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें