उरई/जालौन। नगर के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला चौधरयाना व जोशियाना में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए वार्ड के सभासद विनय श्रीवास्तव ने नालियों व सड़क पर दवा का छिड़काव कराकर उन्हें सैनिटाइज कराया।
सभासद ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहने की अपील की। उन्होंने घर से निकलने वाले कूड़े को कूड़ादान या नगर पालिका की गाड़ी में ही डालने की भी सलाह दी। इस दौरान सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार व पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
उधर, उरई में वार्ड 22 के सभासद जयशंकर द्विवेदी ने कपिल दीक्षित, जयदीप श्रीवास्तव, बॉबी, मदनगोपाल त्रिपाठी, छोटे साहब गुर्जर, अंबुज चतुर्वेदी, अनिल दीक्षित की मौजूदगी में वार्ड का सैनिटाइज कराया। माधौगढ़ की ग्राम पंचायत सुल्तानपुरा को ईसीएस बैगलेस के प्रबंधक अजयराज सिंह राजावत ने कोरोना संक्रमण से बचाने को सैनिटाइज कराया। अजय राज सिंह राजावत ने कहा की इस समय देश संकट से जूझ रहा है। ऐसे समय में हमें एकजुट होने की जरूरत है। सब लोग मिलकर प्रधानमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक योगदान दें। कुलदीप सविता ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव का तरीका यह ही है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क या गमछा का प्रयोग करें।