फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में भाई बहन समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना मिझौना के पास सोमवार सुबह बाइक व वैन में जोरदार भिड़ंत से हुई। शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे मिझौना निवासी भारत राठौर (26) पुत्र हरजू अपनी बहन अंजना पत्नी भिखारी के साथ जैसे ही मिझौना के पास पहुंचे थे तभी गोपालपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट के चलते डाक्टर ने अंजना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वैन को कब्जा में ले लिया है। वैन चालक मौके से फरार हो गया है।
दूसरी घटना में माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हरौली निवासी ग्रांडर सिंह (29) पुत्र रघुवीर सिंह व संदीप सिंह (27) पुत्र बिंदा सिंह कार से ऊमरी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब कार ऊमरी रोड स्थित धमना माइनर के पास पहुंची तभी दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ज्यादा घायल होने पर डाक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें