फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कालपी के गुलैली गांव में नदी में चार बच्चियां डूबीं, एक लापता

Fri, 22 Oct 2021 10:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलौली में शाम के समय नदी किनारे खेल रहीं चार किशोरियां नदी में डूब गईं। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर तीन किशोरियों को बचा लिया परंतु एक लड़की का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलौली में शाम के समय नदी किनारे खेल रहीं चार किशोरियां नदी में डूब गईं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में नदी में कूदकर तीन किशोरियों को बचा लिया परंतु एक लड़की का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को गावं के बगल से गुजर रही यमुना नदी के किनारे चार बच्चियां खेल रही थीं। इसी बीच एक बच्ची खेलते हुए नदी में गिर गई। उसे बचाने के लिए शेष तीनों बच्चियां भी नदीं में कूद गईं। इसके बाद चारों बच्चियां डूबने लगीं।

पास मौजूद ग्रामीणों ने जब बच्चियों को डूबते देखा तो वे भी कूद पड़े। किसी तरह तीन बच्चियों को सकुशल निकाल लिया गया लेकिन चौथी किशोरी अलशिफा पुत्री शब्बीर (14) निवासी ग्राम गुलौली का देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। सूचना मिलते ही अल्शिफ़ा के परिजन भी पहुच गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची की तलाश के गोताखोर नदीं में उतारे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर रात तक बच्ची की तलाश के लिए नदी में जाल डालने का इंतजाम किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें