मुहम्मदाबाद। डकोर व मुहाना गांवों के किसानों ने जैसारी कला माइनर में पानी ना आने से सूख रही गेहूं की फसल को लेकर सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सिंचाई विभाग की कार्यशैली के विरोध में किसानों ने नारेबाजी भी की।
कस्बा डकोर मौजे के खेतों में जैसारी कला माइनर का पानी न पहुंचने से किसानों की लगभग दो सौ एकड़ जमीन पर बोई गेहूं की फसल सूख रही है। किसानों ने बताया कि जैसारी कला माइनर से गांव के खेतों में सिंचाई की जाती है। पर इस वर्ष नहर का पानी माइनर से फसल तक नहीं पहुंचा। जिससे गेहूं की फसल सूख रही है। इस मौजे में डकोर और मुहाना गांव के किसान प्रकाश की 8 एकड़, नरेश की 2 एकड़, लक्ष्मीचंद की 4 एकड़, मलखान सिंह 2 एकड़, रामबाबू 5 एकड़, राधाकृष्ण कुशवाहा की 2 एकड़ आदि किसानों की गेहूं की फसल पानी न मिलने से सूख रही है।