फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। साइकिल से जा रहे किसान को रोडवेज बस ने टक्कर मारकर रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस का कहना है कि बस नंबर की जानकारी हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एट थाना क्षेक्ष के विलाया गांव निवासी किसान रामप्रकाश (45) गुरुवार की सुबह जखौली गांव से आटे की बोरी साइकिल पर रखकर वापस लौट रहे थे। जब वह झांसी कानपुर हाइवे स्थित पिंडारी मोड़ के पास पहुंचे। तभी झांसी से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मारकर रौंद दिया। जिसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामप्रकाश पांच भाई और तीन बहन थे। उसकी मौत से पत्नी रेखा, पुत्र देवेंद्र व दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बस के नंबर का पता लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें