उरई। संस्कार भारती जिला इकाई की वार्षिक बैठक सभा केशव भवन में हुई। कार्यक्रम की शुरूआत संस्कार भारती के गीत व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर करते हुए पूजन के साथ हुई। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. दीपा पाठक व प्रांतीय उपाध्यक्ष दिगंबर नारायण तिवारी ने बैठक में सर्वसम्मति से मेवालाल गुप्ता को संरक्षक, रसना तिवारी को अध्यक्ष, एसपी बुधौलिया को कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा,अनिल पुरवार व व्यंजना सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। निकहत करीम को महामंत्री, सुधाकर गौतम को मंत्री, सविता सिंदूर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्राचीन कला प्रमुख हरिमोहन पुरवार, नाट्य विद्या प्रमुख ज्ञानेंद्र कुमार, संगीत प्रमुख सचिन पांडेय को बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई। बैठक में राधा पांडेय, रामप्रकाश चौरसिया, अश्वनी पुरवार आदि रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।