फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वन विभाग की टीम ने की फर्जी पाैधरोपण मामले की जांच

विज्ञापन
फोटो - 17 जांच करती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
कोंच। बिलहटा और सींगपुरा गांव में पाैधरोपण के नाम पर हुए फर्जीवाड़े की झांसी से आई वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को जांच की। टीम के सदस्यों ने पौधरोपण के लिए आवंटित भूमि, दर्शाई गई पौधों की संख्या और खर्च की गई धनराशि से जुड़े अभिलेखों का मिलान किया।
विज्ञापन

धौरपुर निवासी अमित कुमार व एवरा निवासी ओम प्रकाश पाल ने जुलाई में मुख्यमंत्री समेत वन अधिकारियों से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि कोंच रेंज के बिलहटा और सींगपुरा गांवों में न तो गड्ढे खुदवाए गए और न ही पौधे लगाए गए लेकिन अभिलेखों में पौध रोपण पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया। आरोप था कि दोनों गांवों में करीब 18 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। मामले में क्षेत्रीय वन रेंजर और एक वन रक्षक पर फर्जी कर पौधारोपण करने का आरोप लगाया था।

इस मामले की जांच माधौगढ़ रेंजर को जांच सौंपी गई थी लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच निष्पक्ष नहीं हुई। रेंजर और वन रक्षक को बचाने के लिए तथ्यों को नजरअंदाज कर भ्रामक रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। इसके बाद झांसी से वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार को जांच सौंपी गई है। शुक्रवार को वह डिप्टी रेंजर अमित शर्मा के साथ बिलहटा और सींगपुरा गांव पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। हालांकि टीम बिना कुछ बताए वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें