फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कहासुनी के बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
फोटो-9-जयंती। स्रोत-परिजन - फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।
विज्ञापन
कोटरा (जालौन)। ग्राम धुरट में शनिवार की शाम पति से कहासुनी के बाद विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले आत्महत्या तो मायके पक्ष ने हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम धुरट निवासी रामशंकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी झांसी जनपद के ग्राम कुरैठा थाना गुरसरांय निवासी जयंती (32) से की थी। दंपती को एक पुत्र निपुश व दो पुत्रियां भूमि व काव्या हैं। शनिवार की शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जयंती ने घर के कमरे में चली गई।
कुछ देर बाद जब रामशंकर कमरे में पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। मायके पक्ष को भी मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर जयंती के पिता गोविंद पाल व भाई सुनील मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जयंती की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें