उरई/कोंच। मालवीयनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोंच नगर के मोहल्ला मालवीयनगर में 40 वर्षीय महिला वर्षा देवी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पति बबलू पांचाल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि सर्दी की वजह से महिला की तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को ज्यादा हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि महिला की मौत का कारण संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कारणों का पता चल सकेगा।