फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए जाने पर मत्स्य निरीक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कार्यों में लापरवाही व मत्स्य ठेके में अनिमितताओं की जांच पर दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक को जिले से कार्य मुक्त कर दिया है। डीएम की कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों हड़कंप है।
विज्ञापन

बता दें कि मत्स्य विभाग के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक राजेन्द्र कुमार जुलाई 2019 से जिले में तैनात हुए थे। उन पर पहले भी कई बार आरोप प्रत्यारोप लग चुके है। पर हाल ही में जिलाधिकारी ने शासकीय कार्य में शिथिलता व दी गई विभागीय जिम्मेदारी को रुचि न लेने का मामला समाने आया। मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का निर्धारित मानक पूर्ण न किए जाने व जल धाराओं को मत्स्य आखेट होते पट्टा उठाने के समुचित प्रयास न करने के मामले में एडीएम के नेतृत्व में टीम को जांच के लिए नामित किया था। एडीएम की टीम की जांच रिपोर्ट में मत्स्य निरीक्षक दोषी पाए गए है। इसके बाद जिलाधिकारी ने भी ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जिले से कार्यमुक्त कर दिया है। मामले की एडीएम पूनम निगम ने पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वह मुख्यालय से संबृृद्ध किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें