फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले थर्मल स्क्रीनिंग फिर बस में किया सफर

विज्ञापन
बस के अंदर यात्री के हाथों को सैनिटाइज करातीं रोडवेज परिचालक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन बहुत कम यात्री निकले। उरई डिपो से औरैया, झांसी और कानपुर के लिए तीन बसों से मात्र 42 यात्री ही रवाना हुए। जबकि झांसी से 5 बसें, बांदा से एक, राठ से दो, महोबा से दो बसें यात्रियों को लेकर उरई डिपो पहुंची। इनमें 50 यात्रियों ने उतरकर दूसरी बस पकड़ी। बस स्टेशन इंचार्ज भूपेश द्विवेदी के मुताबिक, कुल 92 यात्रियों ने यहां से यात्रा की। पहले दिन यात्रियों के लिए पांच बसें भेजी गई थी पर यात्री न मिलने के कारण दो बसें खाली वापस आ गई।
विज्ञापन

बता दें कि 25 मार्च से बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। सोमवार से बसों का विधिवत संचालन किया गया। बसों को उरई डिपो से सैनिटाइज करके बस अड्डे के लिए रवाना किया गया। कर्मचारियों ने बस में चढ़ने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की। फिर उनके हैंड सैनिटाइज कराए। इसके बाद उन्हें बस में बैठाया गया। हालांकि पहले दिन बहुत कम यात्री निकले। रास्ते में सवारियां उठाने की मनाही रही।
एआरएम रोडवेज केएन चौधरी के मुताबिक, परिचालक को सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिया गया है। सभी को हिदायत दी गई है कि खुद भी मास्क पहनें और बिना मास्क पहने किसी भी यात्री को बस में न बैठने दें। सभी 52 सीटों पर सवारी बैठाई जाए। किसी को खड़े होकर यात्रा न करने दी जाए। यात्रियों के नाम पता और मोबाइल नंबर भी नोट किए जाएं। उन्होंने बताया कि पहले दिन पांच बसें बस स्टेशन भेजी गई थी। इनमें तीन बसें रवाना हुई और दो बसें वापस लौट आई।
विज्ञापन

ट्रेन न आने से भी कमी रही यात्रियों की
उरई। आज दिनभर कोई ट्रेन नहीं आई। पहली ट्रेन रात 11 बजे से बाद आनी है। इस ट्रेन से 26 यात्रियों का मुंबई के लिए रिजर्वेशन है। तमाम रोडवेज स्टाफ ने बताया कि झांसी कानपुर में ट्रेनों से यात्री उतरे है और वहां से बस में बैठकर आए है। यहां अभी ट्रेन शुरू नहीं हुई है। जिसकी वजह से पहले दिन भीड़भाड़ नहीं है। कल से ट्रेनों की आवाजाही शुरु हो जाएगी तो उम्मीद है कि बस यात्री भी बढ़ेंगे।

बस में सोशल डिस्टेंसिंग से बैठे यात्री- फोटो : ORAI

रोडवेज बस स्टैंड पर सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें