फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे के कारण झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को घंटों देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त झांसी स्टेशन पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है और कुछ के मार्ग भी बदले गए हैं। इसमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22198) निरस्त रही। ग्वालियर से बरौनी और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11123-23) को बदले हुए मार्ग से संचालित किया गया। कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) दो घंटा 40 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) दो घंटा 5 मिनट देर से आई। बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19168) डेढ़ घंटा, गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) दो घंटा 35 मिनट देर से आई। इंदौर से बनारस की ओर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20414) अपने निर्धारित समय से 10 घंटा देरी से आई।
यात्रियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में ट्रेनों के देरी से चलना एक बड़ी समस्या है। इसके अलावा, स्टेशनों पर सर्दी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन 10 दिन पहले आई माघ मेला स्पेशल

उरई। झांसी से प्रयागराज जाने वाली माघ मेला स्पेशल रिंग रेल सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन यह ट्रेन निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंची। 42 दिनों तक चलने वाले माघ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। जो 17 फरवरी तक प्रतिदिन जारी रहेगा। झांसी से प्रयागराज जाने वाली रिंग रेल सेवा ((01803) उरई अपने निर्धारित समय दोपहर 1:50 बजे से 10 मिनट पहले 1:40 बजे पहुंची। जिसमें प्रथम दिन लगभग 25 यात्री सवार हुए। इस ट्रेन को 13 मिनट अतिरिक्त रोक कर चलाया गया। माघ जाने वाले यात्रियों को डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने माला पहनाकर रवाना किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें