फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीआई-14 क्रिकेट लीग सीजन-2 पर प्रधान इलेवन जालौन का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के खेल मैदान में डीआई-14 क्रिकेट लीग सीजन-2 का रोमांचक फाइनल मुकाबला शुक्रवार को प्रधान इलेवन जालौन और फ्यूचर स्टार पड़री के बीच खेला गया। इस खिताबी जंग में प्रधान इलेवन जालौन की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 रन से जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


फ्यूचर स्टार पड़री ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रधान इलेवन जालौन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 132 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में फ्यूचर स्टार पड़री की टीम 121 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। फाइनल मैच के हीरो रहे पवन राजावत जिन्होंने 30 गेंदों पर शानदार 79 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। भोला सेंगर को प्लेयर ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, अनिकेत तिवारी को बेस्ट बॉलर, समीर आरव को बेस्ट फील्डर और भोला सेंगर को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। भोला सेंगर ने सर्वाधिक चौके, तीन अर्धशतक और सर्वाधिक छक्के लगाकर भी अपनी छाप छोड़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान सिरोठिया, महाविद्यालय प्रबंधक केदारनाथ निरंजन और कोतवाल अजीत सिंह भी मौजूद रहे। आरपी निरंजन ने विजेता टीम प्रधान इलेवन जालौन के कप्तान को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता टीम फ्यूचर स्टार पड़री को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मैच में अंपायर की भूमिका हरीश कुमार, मृदुल, अंकित और सुमित कौशिक ने निभाई। स्कोरर विनय कुशवाहा रहे, जबकि कमेंट्री आदित्य द्विवेदी, सागर अग्निहोत्री, आदिल और हरिओम ने की। टूर्नामेंट डायरेक्टर डीआई-14 सचिन पाटकार और आयोजक अंशुल कुशवाहा, राज, अनिकेत, प्रशांत कुशवाहा, शिवम, गुलफाम, सिद्धार्थ यादव आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें