फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक, ब्लाक प्रमुख व बीडीसी समेत दो दर्जन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। महंत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व एक बीडीसी समेत 6 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामला राजनीति से जुड़े लोगों का होने के कारण क्षेत्र के राजनैतिक गलियारों में भी तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

महेबा ब्लॉक के मैनुपुर गांव के सच्चिदानंद आश्रम के महंत नारायण बाबा ने पुलिस को बताया कि बीती एक जुलाई को कालपी के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक पति सुरेंद्र सिंह सरसेला, रुद्रपाल सिंह उर्फ लल्ले गुर्जर, कल्ले गुर्जर, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत पाल, विनय महेवा आदि 24 लोग चार गाड़ियों में असलहों से लैस होकर आश्रम आए। वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट व हवाई फायरिंग भी की। आरोप है कि हमलावर धमकी देकर गए कि यदि प्रसपा नेता को होने वाले ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में समर्थन किया तो जान से मार देंगे। महंत के मुताबिक उन्होंने किसी तरह जंगल मे भागकर जान बचाई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उक्त छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि छोटे बसपा से विधायक रहे हैं, वर्तमान में पार्टी से निष्कासित हैं। इसी तरह सुरेंद्र सरसेला कांग्रेस से विधायक रही उमाकांती के पति हैं। जबकि बीडीसी श्रीकांत को ब्लॉक प्रमुख का संभावित प्रत्याशी भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें