मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लाक क्षेत्र के सोलर प्लांट में आग लगने से हुए नुकसान का तकनीकी टीम ने आंकलन कर लिया है। टीम के अनुसार 15 लाख रुपये की प्लेट जली है।
ब्लाक डकोर के जंगल में गुरुवार की दोपहर को अचानक आग लग गई थी। आग ने पास में ही 40 करोड़ की लागत लगे सोलर प्लांट को भी चपेट में ले लिया था। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। तकनीकी टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों ने लगभग 200 एकड़ में लगे प्लांट में हुए नुकसान का आंकलन किया। बता दें कि इस प्लांट से 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। जिससे जालौन जिले के ग्राम भदरेखी सप्लाई दी जाती है। साइड इंचार्ज धनंजय ने बताया कि सोलर प्लांट में टेस्टिंग के बाद पता चला है कि पांच नंबर आईसीआर तार जले हैं। इससे ग्राम भदरेखी में बिजली सप्लाई दी जा रही है। जले तारों का जल्द ही एस्टीमेट बना कर बदली जाएगी। करीब नुकसान 15 लाख का हुआ है। (संवाद)