फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विवाह घर के स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विवाह घर के स्टोर रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना संचालक व दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब आठ लाख का सामान जल गया। गनीमत रही कि रूम में गैस सिलिंडर रखे थे, आग से वह नहीं फटे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन-चुर्खी बाइपास के पास सुनील दिबौलिया का विवाह घर है। इसी विवाह घर के स्टोर में टेंट का सामान, खाना बनाने का सामान आदि रखा रहता है। सोमवार सुबह स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस पर कर्मचारियों ने संचालक पर दमकल टीम को इसकी सूचना दी। जानकारी पर फायर टीम की दो गाड़ियां पहुंची और आग को काबू में पाया गया। लेकिन तब तक उसमें रखा करीब आठ लाख का सामान जलकर राख हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि स्टोर रूम में सिलिंडर रखे थे। अगर आग से वह फट जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि आग की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें