फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग

विज्ञापन
फोटो - 01आग लगने के बाद जला पड़ा सामान व मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
सिरसा कलार। दीपावली की रात कस्बे में शॉर्ट सर्किट से एक किसान के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी राजेश कुमार उर्फ पिंटू ने दीपावली पर परिवार के साथ पूजन किया। इसके बाद रात करीब 10 बजे सभी लोग अपने कमरों में सोने चले गए। रात करीब दो बजे बगल के कमरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर पिंटू की पत्नी और बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

दीपावली का त्योहार होने के कारण उस समय मोहल्ले के अधिकांश लोग जाग रहे थे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक फ्रिज, मोबाइल, कपड़े, बर्तन, सिलाई मशीन, जूते-चप्पल, बच्चों की मार्कशीट और जरूरी कागजात समेत 4500 रुपये की नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, आग लगने की वजह फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात अभी तक सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें