फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दीपावली मनाने घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक रविवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसके साथी को उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला बांदा के जितरामऊ निवासी अतुल सोनी (25) मोहल्ले के दोस्त रोहित पाल (26) के साथ गुरुग्राम में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करते थे। दोनों रविवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 216.9 के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
एक्सप्रेसवे एंबुलेंस सेवा ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अतुल सोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित पाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि बाइक डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें