फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली चोरी में दो के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विद्युत प्रवर्तन दल ने गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो स्थानों पर मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर दो उपभोक्ताओं के खिलाफ कोतवाली उरई में विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के प्रभारी उप निरीक्षक एम. आरिफ के नेतृत्व में अवर अभियंता प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक सुनीता वर्मा, मुख्य आरक्षी गोवर्धन, मुख्य आरक्षी रविकांत और आरक्षी अनुराग तिवारी की टीम ने जांच के दौरान राजेंद्र नगर निवासी सत्यम चौरसिया के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर लगे विद्युत मीटर की केबल में अतिरिक्त केबल जोड़कर करीब 5.702 किलोवाट भार का अवैध विद्युत उपभोग किया जाता पाया गया।

इसी प्रकार सपा कार्यालय के पास रहने वाले बृजकिशोर निगम के आवास पर मीटर से पहले केबल काटकर अतिरिक्त केबल जोड़कर करीब 6.391 किलोवाट भार का अवैध विद्युत उपयोग किया जा रहा था। प्रवर्तन दल ने दोनों मामलों में मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर चेकिंग रिपोर्ट तैयार की और संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें