फोटो - 09 हाईवे किनारे जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
- फोटो : 1
उरई/एट। झांसी - कानपुर हाईवे स्थित जखौली गांव के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बुधवार की रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह खाई में गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की जेब से रोटियों के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह का कहना है कि व्यक्ति कई दिनों से बाजार में घूम रहा था। वह टहलता हुआ निकल गया। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)