फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नहर में मिट्टी हटाते समय टीला ढहा, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। थाना क्षेत्र के ग्राम सेवड़ी में मंगलवार दोपहर खेत की ओर जा रही पाइप लाइन के पास नहर में मिट्टी हटाते समय मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। इसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेवड़ी निवासी श्याम बिहारी यादव (55) मंगलवार दोपहर हमीरपुर शाखा नहर में खेत की ओर जा रही पाइप लाइन के आसपास जमी मिट्टी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नहर की ऊपरी सतह पर जमा मिट्टी का बड़ा टीला अचानक ढह गया और वह उसके नीचे दब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर श्याम बिहारी को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्याम बिहारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि मिट्टी में दबने से वृद्ध की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें