फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परिजनों का हंगामा, तीन ग्रामीणों पर हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रक्तरंजित हालत में मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसके साथी को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि नशे में गालीगलौज हो जाने के बाद युवक के सिर पर रॉड मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने युवक के दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को जब युवक शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने गांव के ही तीन अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के गड़ेरना गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ लला (30) का शव शनिवार की सुबह गांव के पास रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला था। सूचना पर सीओ अंबुज यादव थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक गांव के ही राहुल कुशवाहा के साथ उसके भाई नरेंद्र को जयपुर जाने के लिए जालौन छोड़ने शुक्रवार की रात बाइक से गया था। इसके बाद दोनों गांव के ही बाहर शराब पी रहे थे। इस पर पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दोनों बाइक से जालौन से लौट रहे थे। रास्ते में दोनों ने गांव के बाहर शराब पी। इसके बाद नशे में धर्मेंद्र उससे और शराब लाने के लिए रुपये मांगने लगा। उसने कहा कि अब घर चलो तो वह उसे गाली देने लगा। इस पर नाराज होकर उसने लोहे की छड़ से सिर पर वार कर दिया था। इस पर धर्मेंद्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। डर की वजह से उसने किसी को नहीं बताया और वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने भाई सुरेंद्र की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसके शव का अंतिम संस्कार होना था। भाई सुरेंद्र, अशोक, मां विद्या देवी व पत्नी रूबी ने गांव के ही तीन अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही शव का अंतिम संस्कार करने के इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ अंबुज यादव ने परिजनों को समझाया और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इस पर परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

परिजनों ने गांव के ही कुछ और लोगों पर आरोप लगाया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच में अगर कोई आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।


अंबुज यादव, सीओ माधौगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें