फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों, गेस्ट हाउसों का एक-एक कोना खंगाला], पीएम की रेली 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालौन आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास कैथेरी गांव में होगी। इसको लेकर उरई, आयोजन स्थल और उसके आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंगलवार दिन भर सुरक्षा को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा दस्ते सक्रिय रहे। शाम को शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउसों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर शहर में शाम को अचानक सक्रियता बढ़ गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने शहर के प्रत्येक होटल का एक-एक कमरा खंगाला। वहां रुकने वालों के दस्तावेज चेक किए। इसके अलावा होटलों के दस्तावेज और सुरक्षा संबंधी सभी उपायों की पड़ताल की। होटल संचालकों और गेस्ट हाउस संचालकों को सुरक्षा को लेकर कड़ी हिदायत दी गई है।
--------------
राठ रोड को बनाया जाएगा वैकल्पिक मार्ग
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर राठ रोड को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर उपयोग करने के लिए तैयार किया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डकोर में भी कट है। इसके चलते राठ रोड पर भी प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस रोड पर जितने भी गांव हैं, वहां पर सुरक्षा संबंधी जांच पड़ताल की गई है। लोगों की सूची बनाई गई है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों की सूची बनाकर वहां भी सुरक्षा दस्ताों ने सुरक्षा संबंधी जायजा लिया है।
विज्ञापन

----------------
मुख्य सचिव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने मंगलवार को दोपहर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों से वार्ता करके तैयारी का जायजा लिया। कांफ्रेंसिंग में उन्होंने तैयारियों को लेकर जानकारी ली कि कौन-कौन सी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं, बाकी कब तक पूरी हो जाएंगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी चांदनी सिंह, एसपी रवि कुमार, एडीएम पूनम निगम मौजूद रहीं।
----------------------
फोटो संख्या-32- रैली की तैयारियों को लेकर बैठक। संवाद
रैली को लेकर तैयारी बैठक
बावली। शंकरपुर शक्ति केंद्र के बूथ रोमाई पर कुठौंद मंडल अध्यक्ष अमित नीखरा और महिला मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला की अध्यक्षता बैठक हुई। महिला मोर्चा ने मीटिंग में शंकरपुर शक्ति केंद्र के बूथों पर घर-घर जाकर महिलाओं और अन्य लोगों को एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
--------------------
जनसभा के लिए लगाई गई ड्यूटी
कोंच। खंड विकास कार्यालय में मंगलवार को ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के कार्यों की समीक्षा बीडीओ ने की। बीडीओ विपिन कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर एक लाभार्थी को दिलाने में मदद करें। बीडीओ ने पंचायत सहायकों से पंचायत भवन में कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद 16 जुलाई को कैथेरी में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पंचायत सहायकों को निर्देश दिए। कहा कि वह लाभार्थियों को बसों से जनसभा स्थल तक ले जाने और फिर वापस लाने में पूर्ण योगदान दें। बैठक में उपस्थित पंचायत सहायकों की बस बार ड्यूटी भी बीडीओ ने लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें